अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बेतहाशा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरें 0.75 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। लगातार तीसरी बार वृदि्ध के बाद बैंक का बेंचमार्क फंड दर बढ़कर 3% से 3.25% तक हो गया है। 2023 तक ब्याज दरों के 4.6 फीसदी तक जाने का अनुमान है। इसका असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ने की आशंका है। इस फैसले से अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस में 220 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, यह 30,500 अंक के नीचे आ गया।