फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों ने खोली डोनाल्ड ट्रंप की पोल, राष्ट्रपति कर रहे चेतावनियों को नजरअंदाज

Sat, 02 Aug 2025 12:16 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों को स्वर्ण युग को बहुत वादे किए थे। उनके कार्यकाल के छह महीने बीत चुके हैं और इस दौरान उनके द्वारा लिए गए निर्णय के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। यह वित्तीय आंकड़े अमेरिका की कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक स्वर्ण युग के सभी वादों के बावजूद इस सप्ताह के अमेरिकी वित्तीय आंकड़े चेतावनी भरे संकेत दे रहे हैं। वित्तीय संकेतकों की बाढ़ ने संभावित रूप से चिंताजनक कहानी बयां की है। रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और मुद्रास्फीति बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में विकास दर धीमी हो गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: फेडरल रिजर्व के चेयरमैन को ट्रंप ने कहा जिद्दी, बोर्ड से बोले राष्ट्रपति- पॉवेल की शक्तियों में कटौती करें

ट्रंप अपने अनुसार व्यवस्था को बदल रहें
अपने कार्यकाल के छह महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद, ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने और उनके नए कर एवं व्यय विधेयक ने बहुत से बदलाव लाए। उन्होंने अमेरिका की व्यापार, विनिर्माण, ऊर्जा और कर प्रणालियों को अपनी पसंद के अनुसार बदल दिया है। साथ ही वे किसी भी संभावित जीत का श्रेय लेने के लिए उत्सुक हैं और अगर वित्तीय स्थिति डगमगाने लगे तो किसी और दोष देने से पीछे नहीं हटते। 
विज्ञापन


अपना दोष दूसरे पर डालने से पीछे नहीं हटते ट्रंप
हालांकि अभी तक वह गति नहीं दिखाई दी है, जिसका वादा रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने किया था। इसके अलावा किसी भी आर्थिक चुनौती के लिए वे पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को देषी ठहराने की उनकी क्षमता फीकी पड़ गई है। 

ट्रंप ने चेतानियों को नजरअंदाज किया
शुक्रवार की नौकरियों की रिपोर्ट निराशाजनक निकली फिर भी ट्रंप ने आंकड़ों मे दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। साथ ही उन्होंने नोकरियों के आंकड़े तैयार करने वाली एजेंसी के प्रमुख को बर्खास्त कर दिया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत दिए बिना कहा कि इस तरह के महत्वपूर्ण आंकड़े निष्पक्ष और सटीक होने चाहिए। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इनमें हेरफेर नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 

 राजनीतिक जोखिम पैदा होने की संभावना
पिछले सप्ताह के अमेरिकी आर्थिक आंकड़े दर्शाते हैं कि अगर आंकड़े इसी तरह चलते रहे तो ट्रंप को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा सकता है। ट्रंप अगर मध्यम वर्ग को समृद्धि प्रदान करने में असमर्थ रहते हैं, तो टैरिफ कार्यकारी कार्रवाईयों, खर्च में कटौती और कर संहित में बदलावों का उनका आक्रमक इस्तेमाल एक बड़ा राजनीतिक जोखिम पैदा करता है। 

पूर्व राष्ट्रपति ने भी दी थी चेतावनी
बेशक, ट्रम्प यह नहीं कह सकते हैं कि किसी ने उन्हें उनकी आर्थिक नीतियों के संभावित परिणामों के बारे में चेतावनी नहीं दी थी। पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन ने पिछले दिसंबर में ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में दिए गए भाषण में यही कहा था कि टैरिफ की लागत अमेरिकी श्रमिकों और व्यवसायों को प्रभावित करेगी।
विज्ञापन


बाइडेन ने कहा था कि ऐसा लगता है कि वह इस देश में आयातित सभी वस्तुओं पर भारी, सार्वभौमिक शुल्क लगाने पर अड़े हुए हैं। इस गलत धारणा के साथ कि इन शुल्कों का खर्च अमेरिकी उपभोक्ताओं के बजाय विदेशी देश उठाएंगे। उन्होंने मानना है कि यह दृष्टिकोण एक बड़ी गलती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें