फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade: फोन पर ट्रंप-शी की बातचीत के बाद लंदन में अमेरिका व चीन के बीच व्यापार वार्ता, जानें अपडेट

Mon, 09 Jun 2025 01:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trade: लंदन में चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एक अज्ञात स्थान पर अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट और व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात करेगा। यह वार्ता कम से कम एक दिन तक चलेगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और चीन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लंदन में बैठक कर रहे हैं, ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यापार विवाद में नाजुक संघर्ष विराम को मजबूत करने का प्रयास किया जा सके।

विज्ञापन


उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल एक अज्ञात स्थान पर अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट और व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात करेगा। यह वार्ता कम से कम एक दिन तक चलेगी।

पिछले महीने जिनेवा में हुई वार्ता के बाद व्यापार युद्ध में कुछ समय के लिए राहत मिली थी। दोनों देशों ने 12 मई को घोषणा की थी कि वे 100 प्रतिशत से अधिक टैरिफ़ में से अधिकांश को 90 दिनों के लिए स्थगित करने पर सहमत हो गए हैं, जो उन्होंने बढ़ते व्यापार युद्ध के दौरान एक-दूसरे पर लगाए थे, जिससे मंदी की आशंकाएं पैदा हो गई थीं।
विज्ञापन


उसके बाद से दोनों देशों के बीच उन्नत सेमीकंडक्टर्स जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मजबूती प्रदान करते हैं और रेयर अर्थ मैटेरियल्स जो इलेक्ट्रिक कार निर्माताओं और अन्य उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण हैं, के अलावे चीनी छात्रों के लिए वीजा के मुद्दे पर एक दूसरे के खिलाफ नाराजगी भरे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले गुरुवार को चीनी नेता शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत की और संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हुई। ट्रम्प ने अगले दिन सोशल मीडिया पर बताया कि सोमवार को लंदन में व्यापार वार्ता होगी। ब्रिटिश सरकार का कहना है कि वह आयोजन स्थल और रसद उपलब्ध करा रही है, लेकिन वार्ता में शामिल नहीं है।

ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा, "हम एक ऐसे देश हैं जो मुक्त व्यापार का समर्थन करते है और हमेशा से यह स्पष्ट रहा है कि व्यापार युद्ध किसी के हित में नहीं है, इसलिए हम इन वार्ताओं का स्वागत करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें