फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: यूपीआई से अगस्त में हुए 10 अरब से ज्यादा लेनदेन, नए रिकॉर्ड के बाद एनपीसीआई ने कही यह बात

Thu, 31 Aug 2023 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनपीसीआई के मुताबिक, यूपीआई ने 10 अरब से अधिक लेनदेन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि और डिजिटल भुगतान की ताकत का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों।
विज्ञापन
एकीकृत भुगतान व्यवस्था (यूपीआई) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकीकृत भुगतान व्यवस्था (यूपीआई) के जरिए लेनदेन का आंकड़ा अगस्त में 10 अरब को पार कर गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने गुरुवार करे इस बारे में ताजा आंकड़े जारी किए। एनपीसीआई भारत में सभी खुदरा भुगतान प्रणालियों का मुख्य संगठन है। यूपीआई का इस्तेमाल मोबाइल फोन के जरिए पैसे के तत्काल लेनदेन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


एनपीसीआई ने कही यह बात
एनपीसीआई के मुताबिक, यूपीआई ने 10 अरब से अधिक लेनदेन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि और डिजिटल भुगतान की ताकत का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों। इस रफ्तार और यूपीआई के साथ लेनदेन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव को जारी रखें।

बीते तीन महीनों का लेखा-जोखा
एनसीपीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 30 अगस्त को यूपीआई लेनदेन का आंकड़ा 10.24 अरब हो गया। इन लेनदेन का मूल्य 15,18,456.4 करोड़ रुपये रहा। जुलाई में यूपीआई लेनदेन का आंकड़ा 9.96 अरब था। जून में यह 9.33 अरब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें