फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: ‘कई और देशों में UPI के और बढ़ने की संभावना’, शक्तिकांत दास बोले- भविष्य में इसका अंतरराष्ट्रीयकरण होगा

Sat, 31 Aug 2024 12:46 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) को लेकर काफी आशा जताई है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि भविष्य में कई और देशों में यूपीआई का इस्तेमाल शुरू होगा। 
विज्ञापन
शक्तिकांत दास - फोटो : RBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय  रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि कई और देशों में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) बढ़ेगा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे आरबीआई गवर्नर ने कहा कि क्यूआर कोड और तेज भुगतान प्रणालियों के लिंकेज के माध्यम से यूपीआई पहले से ही कई देशों में मौजूद है, और कई अन्य देशों के साथ चर्चा चल रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया, ''हमें उम्मीद है कि भविष्य में यह वैश्विक स्तर पर और बढ़ेगा तथा इसका अंतरराष्ट्रीयकरण होगा।''

बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए दास ने कहा था कि इस दिशा में भूटान, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, नामीबिया, पेरू, फ्रांस और कुछ अन्य देशों के साथ स्वीकृति के लिए पहले ही उल्लेखनीय प्रगति हो चुकी है। ये भुगतान  RuPay कार्ड और यूपीआई नेटवर्क के माध्यम से होंगे। उन्होंने कहा, ये प्रयास दुनिया भर में भारत की पहलों को अपनाने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को रेखांकित करते हैं।
विज्ञापन


इन देशों में अलग-अलग वर्षों में शुरू हुआ भारत का यूपीआई

 
देश साल
भूटान 2021
मलेशिया 2021
संयुक्त अरब अमीरात 2022
सिंगापुर 2023
ओमान 2023
कतर 2023
रूस 2023
फ्रांस 2024
श्रीलंका 2024
मॉरीशस 2024

UPI इस्तेमाल करते समय सावधानी भी जरूरी 

विज्ञापन

यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। एक समय था जब देश की एक बड़ी आबादी डिजिटल पेमेंट के नाम से घबराती थी। वहीं यूपीआई आने के बाद आज के समय एक छोटे दुकानदार से लेकर बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां यूपीआई नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई हैं। हर साल यूपीआई से होने वाले डिजिटल ट्रांजैक्शन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। एक तरफ यूपीआई आने के बाद जहां लेनदेन की प्रक्रिया काफी आसान हुई है। वहीं यूपीआई फ्रॉड से जुड़े फ्रॉड के मामले भी लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं। अगर आप भी यूपीआई से लेनदेन करते हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें