बजट 2026 पेश होने के दिन 01 फरवरी को रविवार है, लेकिन इस दिन देश के प्रमुख शेयर बाजार खुले रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)- ने एलान किया है कि इस साल 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुले रहेंगे। यह निर्णय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट के महत्व को देखते हुए लिया गया है। एक्सचेंजों ने यह निर्णय बजट में होने वाली नीतिगत घोषणाओं पर तत्काल और सुचारू रूप से प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद में लिया है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश होता है।
एक्सचेंजों की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 फरवरी को ट्रेडिंग का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
यह समय सारिणी मानक कार्य दिवस के नियमों के अनुसार रखी गई है ताकि निवेशकों और ब्रोकरेज फर्मों को किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा न हो।
बाजार और निवेशकों पर क्या होगा प्रभाव?
बजट के दिन बाजार का खुला रहना बेहद संवेदनशील होता है। वित्त मंत्री का भाषण सुबह 11 बजे शुरू होता है, जिसके दौरान राजकोषीय घाटे, कर संरचनाओं और विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवंटन जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आते हैं।
एक्सचेंज रविवार को बाजार खोलकर भारतीय पूंजी बाजार को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालना चाहते हैं। बजट दिवस पर लाइव ट्रेडिंग का होना न केवल व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाता है, बल्कि यह वित्त मंत्रालय और बाजारों के बीच के गहरे तालमेल का भी प्रतीक है।