फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM France Visit: पीएम मोदी और मैक्रों के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन संकट और चीन पर हुई चर्चा, जानें डिटेल्स

Tue, 18 Jul 2023 10:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM France Visit: जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर भारत सितंबर में समूह के नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में पेश किए जाने वाले नेताओं के घोषणापत्र में यूक्रेन संघर्ष से संबंधित मसौदे पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन संकट से संबंधित मामले में पश्चिम और रूस-चीन गठबंधन के बीच तीखे मतभेद रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के बीच पिछले सप्ताह हुई वार्ता में यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों का मुद्दा उठा और दोनों मुद्दों पर दोनों पक्षों के विचार समान हैं। सूत्रों के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान कहा कि फ्रांस और उसके पश्चिमी सहयोगियों का मानना है कि जी-20 के बाली शिखर सम्मेलन के बाद से यूक्रेन की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और इस मामले में वे पिछले साल समूह के संयुक्त नेताओं के घोषणापत्र में जिन चीजों का उल्लेख किया गया था उससे कम पर समझौता नहीं करेंगे।

जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर भारत यूक्रेन संकट पर सहमति बनाने की कोशिश में

जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर भारत सितंबर में समूह के नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में पेश किए जाने वाले नेताओं के घोषणापत्र में यूक्रेन संघर्ष से संबंधित मसौदे पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन संकट से संबंधित मामले में पश्चिम और रूस-चीन गठबंधन के बीच तीखे मतभेद रहे हैं। इस वर्ष जी 20 अध्यक्ष के तौर पर भारत यूक्रेन मसले पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बार जी-20 के सदस्य देशों की बैठक सितंबर महीने में होनी है।

फ्रांस जी-20 में भारत की अध्यक्षता को सफल बनाने की कोशिश कर रहा

सूत्रों ने कहा कि फ्रांस और उसके सहयोगी यूक्रेन मसले पर बाली घोषणापत्र में जिस पर सहमति बनी थी, उससे कम पर समझौता नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्रांस जी-20 की अध्यक्षता को सफल बनाने में भारत की मदद कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि फ्रांस जी-20 में अफ्रीकी संघ (एयू) को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के भारत के प्रस्ताव का भी समर्थन करता है। भारत यह तर्क देते हुए एयू को सदस्यता देने पर जो दे रहा है कि अफ्रीका की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मोदी ने पिछले महीने जी20 देशों के नेताओं को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया था कि आगामी शिखर सम्मेलन में एयू को समूह की पूर्ण सदस्यता दी जाए। एयू (अफ्रीकन यूनियन) 55 अफ्रीकी देशों का समूह है।

मोदी और मैक्रों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर चर्चा की

सूत्रों ने बताया कि मोदी और मैक्रों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-फ्रांस हिंद-प्रशांत रोडमैप का अनावरण किया। रोडमैप में कहा गया है, 'हमारे दोनों देश स्वतंत्र, खुले, समावेशी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वास करते हैं। इसमें कहा गया है, ''हमारा मानना है कि भारत-फ्रांस साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक-दूसरे से जुड़े और परस्पर जुड़े व्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण स्तंभ होगी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के शांतिपूर्ण व समृद्ध भविष्य के लिए अपरिहार्य होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें