टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को बड़ा झटका लगा है। ब्रिटिश सरकार ने इसे वित्तीय मदद (बेलआउट) देने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने बढ़ते खर्चों, कमजोर बिक्री, टैरिफ और चीनी प्रतिस्पर्धा के बीच जेएलआर ने अगले दो वर्षों में लगभग 4,000 नौकरियां (कार्यबल का 10%) घटाने की बात कही है। यह निर्णय कंपनी की व्यापक लागत बचत योजना का हिस्सा है। अब ब्रिटिश सरकार की ओर से बेलआउट खारिज किए जाने के कदम ने वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार और भारतीय निवेशकों को चौंका दिया है।
ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स ने स्पष्ट किया कि सरकार जेएलआर के पुनर्गठन में हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्होंने बीबीसी से कहा, "मैं व्यवसाय नहीं चलाता। उन्हें स्वयं तय करना होगा कि उनके लिए भविष्य का सही खाका क्या है।" रेनॉल्ड्स के अनुसार, जेएलआर जैसी बड़ी ब्रिटिश कंपनी के जीवन चक्र में कर्मचारियों की संख्या बदलना स्वाभाविक है। सरकार नौकरियों के नुकसान को कम करने पर बातचीत करेगी, लेकिन इस व्यावसायिक पुनर्गठन को रोकने के लिए कोई वित्तीय मदद नहीं देगी।
जेएलआर अपनी व्यावसायिक संरचना में निम्नलिखित बड़े बदलाव कर रही है:
जेएलआर को मुख्य रूप से इन मोर्चों पर भीषण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है:
घरेलू कटौती के बीच जेएलआर अपने सबसे बड़े बाजार, अमेरिका में बड़े विस्तार की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी ने मई में स्टेलंटिस के साथ अमेरिका में संयुक्त रूप से वाहनों को विकसित करने का एक समझौता किया है। इससे भविष्य में जेएलआर को अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं तक पहुंच मिल सकेगी। इस रणनीति के जरिए जेएलआर वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को फिर से बहाल करने की कोशिश कर रही है।
जेएलआर का यह संकट अकेला नहीं है। हाल ही में जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता वोक्सवैगन ने भी 50,000 नौकरियों की कटौती की योजना को मंजूरी दी है। बेलआउट से इनकार और 4,000 नौकरियों की छंटनी की योजना स्पष्ट करती है कि वैश्विक ऑटोमोबाइल क्षेत्र इस समय एक बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। अमेरिका में विस्तार और प्रीमियम ईवी की नई रणनीति इस लक्जरी ब्रांड को किस हद तक पुनर्जीवित कर पाती है, इस पर निवेशकों की पैनी नजरें रहेंगी।