फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Income Tax Cut: ब्रिटेन की लिज ट्रस सरकार ने आयकर में की बड़ी कटौती, जानिए क्यों लिया गया फैसला?

Fri, 23 Sep 2022 07:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UK Income Tax Cut: हाऊस ऑफ कामंस को इन बदलावों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री क्वासी क्वारतेंग ने कहा, ‘सरकार विकास पर केंद्रीत नए दौर में नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है। सरकार का लक्ष्य 2.5% का मध्यकालिक विकास दर हासिल करना है।
विज्ञापन
लिज ट्रस - फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की नई लिज ट्रस सरकार ने गुरुवार को करों में कटौती और इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव का नया कार्यक्रम शुरू किया है। सरकार की इस कवायद का मकसद देश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। सरकार ने इस कार्यक्रम के तहत आयकर के बेसिक रेट को भी 20 पेंस से घटाकर 19 पेंस कर दिया है। इसके साथ ही 1,50,000 पाउंड से अधिक की आमदनी पर लगने वाले 45% टैक्स को भी समाप्त कर दिया है। 

हाऊस ऑफ कामंस को इन बदलावों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री क्वासी क्वारतेंग ने कहा, ‘सरकार विकास पर केंद्रीत नए दौर में नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है। सरकार का लक्ष्य 2.5% का मध्यकालिक विकास दर हासिल करना है। क्वारतेंग ने कहा कि हम ऐसा मानते हैं कि ज्यादा टैक्स से काम का मेहनताना कम होता है, निवेश में देरी होती है और कोई संस्था प्रतिकूल रूप से प्रभावित होती है।

विज्ञापन


सरकार ने वर्ष 2026-27 तक टैक्स में 45 बिलियन पाउंड की कटौती करने का फैसला किया है। वहीं सरकार की ओर से आयकर में कटौती करने के फैसले पर इंस्च्टीच्यूट ऑफ फिस्कल स्टडीज के निदेशक पॉल जॉनसन ने कहा है कि हमने आधी सदी में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर टैक्स में कटौती देखी है।


जॉनसन ने कहा है कि पाउंड डॉलर के मुकाबले पिछले 37 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही ब्रिटेन की सरकार के इस निर्णय के बाद से बॉन्ड्स और एफटीएसई 100 भी पिछले मार्च तक के स्तर पर पहुंच गया है। सरकार ने आयकर में कटौती के साथ ही काॅरपोरेशन टैक्स को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का प्लान भी त्याग दिया है। यह वर्तमान के 19% पर बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें