एेप एग्रीगेटर सेवा प्रदाता उबर ने देश के नौ शहरों में उबर हायर सेवा की शुरूआत की है। इस सेवा के तहत दिल्ली,मुंबई और पुणे जैसे मेट्रो शहरों 12 घंटे तक के लिये कैब बुक कराई जा सकेगी।
गौरतलब है कि देसी एग्रीगेटर ओला पहले ही यह सेवा शुरू कर चुकी है और देश के 85 भारतीय शहरों में उपलब्ध है।
अपने ब्लाग के जरिए कंपनी ने इस सेवा के बारे में जानकारी दी। कंपनी की दी हुई जानकारी के अनुसार उबर हायर सेवा नयी दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम और नागपुर में आज से सेवा शुरू हो गई है। अन्य शहरों में आने वाले सप्ताह में सेवा जल्द शुरू की जाएगी।