फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE Visa: यूएई ने गोल्डन वीजा नियमों से जुड़े दावों का खंडन किया, बयान जारी कर दी यह जानकारी

Wed, 09 Jul 2025 04:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विकास का इंजन बनने और तेल आधारित अर्थव्यवस्था से अपनी दूरी बनाने की योजना के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नए वीजा कार्यक्रम की जानकारी दी है। खाड़ी देश ने निवेशकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, एथलीटों और छात्रों के लिए 10 साल तक रहने देने की पेशकश करने के लिए अपने वीजा कार्यक्रम में बदलाव किया है। 
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात के संघीय पहचान, नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा प्राधिकरण (आईसीपी) ने देश द्वारा कुछ राष्ट्रीयताओं को आजीवन गोल्डन वीजा देने से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि यूएई के अधिकारियों ने गोल्डन वीज़ा से संबंधित आवेदनों के सत्यापन और अग्रेषण के लिए एक नामांकन प्रक्रिया शुरू की है। इसे गलत तरीके से गोल्डन वीज़ा हासिल करने का सीधा तरीका समझ लिया गया, जबकि ऐसा नहीं है।

विज्ञापन


यूएई के आईसीपी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि गोल्डन वीज़ा की श्रेणियाँ, शर्तें और नियम आधिकारिक कानूनों, विधानों और मंत्रिस्तरीय निर्णयों के अनुसार स्पष्ट रूप से परिभाषित हैं। 

इससे पहले खबर आई थी कि विकास का इंजन बनने और तेल आधारित अर्थव्यवस्था से अपनी दूरी बनाने की योजना के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नए वीजा कार्यक्रम की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में खाड़ी देशों की ओर से निवेशकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, एथलीटों और छात्रों के लिए 10 साल तक रहने देने की पेशकश करने के लिए अपने वीजा कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें