फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter-Musk Deal: एलन मस्क ने दी ट्विटर के सीईओ को चुनौती, पराग अग्रवाल कर दें ये काम तो हो जाएगी डील

Mon, 08 Aug 2022 01:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Twitter-Musk Deal: मस्क ने ट्विटर पर खुलेआम ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को चुनौती देते हुए कहा है कि वह अपने सिर्फ 100 अकाउंट की सैंपलिंग करते हुए यह जांचने का तरीका बता दें कि यह फर्जी है या नहीं ऐसा करने पर वह ट्विटर को खरीद लेंगे।
विज्ञापन
एलन मस्क और पराग अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) और मोइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के जारी विवाद के बीच मस्क ने ट्विटर सीईओ (Twitter CEO) को नई पेशकश की है। एलन मस्क ने एक बार फिर ट्विटर खरीदने की इच्छा जताई है पर इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी है। मस्क ने ट्विटर पर ही खुलेआम ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) को चुनौती देते हुए कहा है कि वह अपने सिर्फ 100 अकाउंट की सैंपलिंग करते हुए यह जांचने का तरीका बता दें कि यह फर्जी है या नहीं ऐसा करने पर वह ट्विटर को खरीद लेंगे। 

एलन मस्क ने माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर एंड्रिया स्ट्रोप्पा (Andra Stroppa) नामक एक डेटा एनालिस्ट का जवाब देते हुए ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को यह चुनौती दी है। एलन मस्क ने ट्वीट किया है कि अगर 100 अकाउंट की सैंपलिंग और ये अकाउंट फर्जी हैं या नहीं, ये जांचने का तरीका बता दें वे ट्विटर को दोबारा खरीदना चाहेंगे। 

मस्क ने इस दौरान यह भी कहा कि अगर ट्विटर की ओर से अमेरिकी नियामक (American Regulator) को उपलब्ध कराई गई जानकारी गलत पायी गई तो ट्विटर डील कतई नहीं होगी। उससे पहले एंड्रिया स्ट्रोप्पा ने अपने एक ट्वीट में बताया था कि जब मस्क ने ट्विटर से फर्जी खातों से जुड़ी जानकारी मांगी तो ट्विटर की ओर से साफ-साफ कोई जवाब नहीं दिया गया। एंड्रिया स्ट्रोप्पा के ट्वीट के जवाब में ही मस्क ने पराग अग्रवाल को चुनौती देने वाला ट्वीट किया है। 

मस्क ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि पराग अग्रवाल यह साबित कर दें कि ट्विटर में पांच फीसदी से कम फर्जी या स्पैम डेली यूजर्स हैं। अगर वे ऐसा कर देते हैं तो वे ट्विटर के साथ डील को फाइनल कर देंगे। 

दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क (CEO Elon Musk) ने बीते दिनों 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि जब तक ट्विटर उन्हें फर्जी खातों की सही-सही जानकारी नहीं देगा वे इस डील को पूरा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें