मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन।
- फोटो : ANI
सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद अगले दो महीनों में सुलझ सकता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अमेरिका की ओर से भारत के खिलाफ लगाया गया दंडात्मक टैरिफ वापस लिए जाने की संभावना है। नागेश्वरन ने यह भी संकेत दिया कि पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर लगभग 15 प्रतिशत करने के लिए बातचीत चल रही है। इससे निर्यातकों में आशा की किरण जगी है। मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीईए ने यह बात कही।