100 चैनलों में पे चैनल भी शामिल
ग्राहक 100 चैनलों में पे चैनल, ए-ला-कार्टे या फिर एफटूए चैनलों में से किसी को भी चुन सकेंगे। ट्राई ने जोर देकर कहा है सभी तरह के चैनल चुनने का अधिकार केवल ग्राहकों के पास है और कोई भी डीटीएच या फिर केबल कंपनी चैनल लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकती है।
एचडी देखना अभी भी महंगा
हालांकि अगर दर्शक एचडी चैनल देखना चाहते हैं तो फिर उनको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसा देना होगा। ट्राई के नियमों के मुताबिक एक एचडी चैनल देखने के लिए दो एसडी चैनलों के बराबर पैसा देना होगा।
इसके अतिरिक्त प्रीमियम कैटेगिरी के चैनलों (स्पोर्ट्स व इंग्लिश मूवी चैनल) के लिए भी ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। केबल इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक सभी चैनलों को देखने के लिए कम से कम हजार रुपये का खर्च हर महीनेआएगा। डीटीएच व केबल कंपनियों ने एक 999 चैनल पैक निकाला है। इसमें सभी तरह के चैनल शामिल हैं।