फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tracxn Tech Listing: बाजार में कमजोरी होने के बावजूद मिली बढ़िया लिस्टिंग, 40% प्रीमियम पर पहुंचे शेयर

Thu, 20 Oct 2022 11:57 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tracxn Tech Listing: इंट्रा-डे में गुरुवार को कंपनी के शेयरों के भाव 99.60 रुपये की ऊंंचाई तक पहुंच गए हैं, ऐसे में शेयरों को लगभग 40 प्रतिशत का प्रीमियम हासिल हो चुका है। हालांकि बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 83 रुपये प्रति शेयर पर महज 3.75 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ हुई।  
विज्ञापन
Tracxn Tech Listing: - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी कंपनियों को मार्केट इंटेलिजेंस डेटा मुहैया करवाने वाली कंपनी ट्रैक्सर टेक के शेयरों की गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। कंपनी शेयरों ने बाजार में कमजोरी के बावजूद बढ़िया शुरुआत की है। लिस्टिंग के बाद 80 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर करीब 20 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 95.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंट्रा-डे में गुरुवार को कंपनी के शेयरों के भाव 99.60 रुपये की ऊंंचाई तक पहुंच गए हैं, ऐसे में शेयरों को लगभग 40 प्रतिशत का प्रीमियम हासिल हो चुका है। हालांकि बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 83 रुपये प्रति शेयर पर महज 3.75 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ हुई।

बता दें कि Tracxn Technologies का IPO पूरी तरह से प्रमोटरों और निवेशकों की ओर से जारी किया गया 38,672,208 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था। ओएफएस में कंपनी के प्रमोटर्स नेहा सिंह और अभिषेक गोयल की ओर से अलग-अलग 76.62 लाख शेयरों की बिक्री की गई। वहीं, फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल के 12.63 लाख शेयरों की बिक्री की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें