फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिकवाली का असर: शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का घटा मार्केट कैप, भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान

Sun, 23 Aug 2026 01:26 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह कमजोर रुख का असर प्रमुख कंपनियों के मार्केट कैप पर भी पड़ा। देश की शीर्ष मूल्यवान कंपनियों में चार के मार्केट कैप में करीब 88 हजार करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। भारती एयरटेल को इस दौरान सबसे बड़ा झटका लगा, जबकि टीसीएस, एसबीआई और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप भी घटा।
विज्ञापन
क्या बदलेगा शेयर बाजार का मिजाज? - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में गिरावट के बीच पिछले सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से चार का कुल मार्केट वैल्यूएशन 87,960.29 करोड़ रुपये घट गया। इनमें भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 468.42 अंक यानी 0.60 प्रतिशत गिरा, जबकि एनएसई का निफ्टी 114 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे रहा।
विज्ञापन


रिलायंस ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शोध प्रमुख अजित मिश्रा ने कहा, ''भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह का अंत सतर्क रुख के साथ किया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और लगातार भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इससे बाजार में हालिया गिरावट का दौर जारी रहा।''

भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान
शीर्ष 10 कंपनियों में भारती एयरटेल के मार्केट वैल्यू में सबसे ज्यादा गिरावट आई। उसका मार्केट कैप 28,052.96 करोड़ रुपये घटकर 12,14,963.15 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में 22,070.34 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 8,31,436.51 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 20,861.20 करोड़ रुपये घटकर 9,64,968.76 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,975.79 करोड़ रुपये घटकर 4,73,912.56 करोड़ रुपये रह गया।

एलआईसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा
हालांकि, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मार्केट कैप में 12,650 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,35,980.31 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 8,119.53 करोड़ रुपये बढ़कर 17,78,175.59 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 3,487.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,460.94 करोड़ रुपये पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,424.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,621.62 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 752.47 करोड़ रुपये बढ़कर 10,18,330.45 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 356.95 करोड़ रुपये बढ़कर 11,21,159.05 करोड़ रुपये पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मारी बाजी
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें