फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato: आंध्र-कर्नाटक से आपूर्ति बढ़ने से टमाटर की कीमतों में नरमी की आस; दिल्ली में ₹75 प्रति किलो पहुंचे दाम

Sun, 14 Jul 2024 05:03 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

टमाटर की कीमत मेें लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी राज्यों- आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से टमाटर की आपूर्ति बढ़ने से आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतों में नरमी की उम्मीद है।
विज्ञापन
Tomato - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दक्षिणी राज्यों- आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से टमाटर की आपूर्ति बढ़ने से आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतों में नरमी की उम्मीद है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, अगर भारी बारिश से आपूर्ति शृंखला बाधित नहीं होती है तो आगामी हफ्तों में इसमें कमी आ सकती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल टमाटर की खुदरा कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 12 जुलाई को दिल्ली में टमाटर का खुदरा मूल्य 75 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम था। अधिकारी ने कहा कि आपूर्ति में बाधा के कारण बढ़ीं टमाटर और प्याज की कीमतों के जल्द स्थिर होने की उम्मीद।

दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें बहुत ज्यादा हैं। भीषण गर्मी और उसके बाद भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिससे खुदरा कीमतों में उछाल आया। टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 12 जुलाई को 65.21 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि पिछले साल यह 53.36 रुपये प्रति किलोग्राम था। फिलहाल दिल्ली को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से टमाटर की आपूर्ति हो रही है। दिल्ली में आलू की खुदरा कीमत 40 रुपये प्रति किलो है, जो कि पिछले साल इस दौरान 25 रुपये किलो थी। वहीं, प्याज की कीमत 57 रुपये प्रति किलो है, जो कि पिछले साल 33 रुपये प्रति किलो थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें