फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: 'आज लड़ाई बंदूकों से नहीं डेटा व एल्गोरिदम से लड़ी जा रही', आईआईटी खड़गपुर में बोले गौतम अदाणी

Wed, 20 Aug 2025 12:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Adani: गौतम अदाणी ने कहा कि भारत ने भले ही 1947 में राजनीतिक बंधनों की बेड़ियां तोड़ दी थीं, लेकिन 2025 में भी आयातित सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और सैन्य प्रणालियों पर निर्भरता के कारण यह बाहरी शक्तियों के सामने असुरक्षित बना रहेगा। अदाणी ने कहा कि आज के युद्ध बंदूकों से नहीं, डेटा और एल्गोरिदम से लड़े जाते हैं। अदाणी समूह के मुखिया ने आगे क्या कहा, आइए जानते हैं विस्तार से।
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर की हीरक जयंती के मौके पर छात्रों के साथ अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी। - फोटो : Adani Group
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने सोमवार को आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 'दूसरे स्वतंत्रता संग्राम' की शुरुआत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संग्राम औपनिवेशिक शासकों के खिलाफ नहीं, बल्कि विदेशी तकनीक, ऊर्जा और डेटा प्रणालियों पर निर्भरता के खिलाफ लड़ा जाएगा। अदाणी ने यह बात आईआईटी खड़गपुर के हीरक जयंती समारोह में कही।

विदेशी तकनीकों पर निर्भरता से भारत असुरक्षित बना रहेगा

गौतम अदाणी ने कहा कि भारत ने भले ही 1947 में राजनीतिक बंधनों की बेड़ियां तोड़ दी थीं, लेकिन 2025 में भी आयातित सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और सैन्य प्रणालियों पर निर्भरता के कारण यह बाहरी शक्तियों के सामने असुरक्षित बना रहेगा। अदाणी ने शिक्षकों व छात्रों के बीच कहा, "आज हमें जो युद्ध लड़ने हैं, वे अक्सर अदृश्य होते हैं। ये युद्ध सर्वर फार्म में लड़े जाते हैं, खाइयों में नहीं। ये हथियार एल्गोरिदम हैं, बंदूकें नहीं। ये साम्राज्य जमीन पर नहीं, बल्कि डेटा सेंटरों में बनते हैं।"

नए जमाने के हथियार विचार और इनोवेशन हैं: गौतम अदाणी

आईआईटी छात्रों को "भारत के नए स्वतंत्रता सेनानी" बताते हुए, गौतम अदाणी ने कहा कि उनके हथियार विचार और इनोवेशन हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वह राष्ट्र निर्माण का मार्ग चुनें। उन्होंने कहा, "एक रास्ता आपको वेतन तक ले जाती है। दूसरा आपको विरासत तक ले जाता है और सिर्फ एक रास्ता है जो भारत निर्माण के गौरव की राह दिखाता है। उन्होंने 16 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई जाने के सफर से लेकर भारत के सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी समूह के निर्माण के अपने सफर का उदाहरण भी दिया।

गौतम अदाणी ने साझा किए सफल बिजनेसमैन बनने के मंत्र

इस मौके पर गौतम अदाणी ने छात्रों के साथ सफल बिजनेसमैन बनने के मंत्र भी साझा किए। उन्होंने कहा कि अपनी जीवन यात्रा में उन्हें एक गहरी बात का एहसास हुआ है कि अच्छा बिजनेसमैन वही बन सकता है जो सचमुच स्वतंत्र विचारों वाला हो और उसमें जोखिम उठाने, तेजी से निर्णय लेने और नुकसान के साथ सहज रहने की क्षमता हो। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर की कोई भी कंपनी तभी अपनी तरक्की का मुकाम हासिल कर सकती है जब वह किसी दूरदर्शी सरकार की नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें