MK Stalin: मुख्यमंत्री ने पूर्णकालिक अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों सहित मंदिर कर्मियों की सभी श्रेणियों के लिए पोंगल त्योहार बोनस को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का भी आदेश दिया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत मंदिरों में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक जनवरी, 2023 से महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे करीब 10,000 कर्मचारियों को लाभ होगा। इस वृद्धि से सात करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक खर्च आएगा। यह एचआर और सीई के तहत मंदिरों में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों पर लागू होता है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये और उससे अधिक है।
मुख्यमंत्री ने पूर्णकालिक अंशकालिक और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों सहित मंदिर कर्मियों की सभी श्रेणियों के लिए पोंगल त्योहार बोनस को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का भी आदेश दिया। इससे इस साल 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत से 38 प्रतिशत कर दिया गया था।