फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर अधिकारियों ने पकड़ी फर्जी बिलों के जरिए 1537 करोड़ की जीएसटी चोरी

Fri, 31 May 2019 05:24 PM IST
paliwal पालीवाल एजेंसी, भावनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के भावनगर में कर अधिकारियों ने 1537 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह लोग फर्जी बिल बनाकर जीएसटी की चोरी करते थे और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ भी लेते थे। इससे सरकार को भी चूना लगा है। पहली बार राज्य में इतनी बड़ी जीएसटी की चोरी पकड़ी गई है। 

चल रही थीं 150 शैल कंपनियां

खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर केंद्रीय जीएसटी आयुक्त ने पूरे राज्य में छापेमारी करके 150 शैल कंपनियों का पता लगाया, जिनके नाम पर जीएसटी के फर्जी बिल बनाए जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक करीब 1324 करोड़ रुपये के फर्जी बिल तैयार किए गए। अभी इन 150 शैल कंपनियों के बारे में अधिकारी जांच कर रहे हैं। 

213 करोड़ का आईटीसी लाभ

इन फर्जी बिलों की मदद से 213 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ भी लिया गया था। इस फर्जीवाड़े में शामिल सज्जादहुसेन अबीदाली पंजनी, अफजल सतारभाई गोरी और नेविल अशोकभाई शुक्ला को हिरासत में लिया गया है।  कोर्ट ने इन्हें केंद्रीय जीएसटी एक्ट के सेक्शन 69 के तहत न्यायायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें