फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा, टेनिस बॉल के बराबर है वजन

Sun, 28 Apr 2019 10:42 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
diamond - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हीरा खदानों में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। इस हीरे का वजन एक टेनिस बॉल के बराबर है। कनाडा की कंपनी लुकारा डायमंड कॉर्पोरेशन ने बताया कि 352 ग्राम (1758 कैरेट) का यह हीरा उन्हें बोत्सवाना में अपने कैरोवी प्रोजेक्ट में मिला है।

1905 में मिला था सबसे वजनी हीरा

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही दुनिया का सबसे वजनी हीरा 1905 में मिला था। इसका नाम कलिनन था और 3016.75 कैरेट का था। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उसकी कीमत क्या है। यह 1905 में साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में पाया गया था। इसे कई हिस्सों में तोड़ा गया था। इसको दो हिस्सों को ब्रिटिश राजघराने के दो अलग-अलग शाही ताज में लगाया था। 

विज्ञापन


इससे पहले कंपनी की इसी खदान में 472 और 327 कैरेट का हीरा 2018 में मिला था। रत्नों के विशेषज्ञ रॉब बेट्स का कहना है कि सिर्फ साइज ही नहीं, बल्कि रंग और चमक भी उतना ही महत्व रखती है। जो कि इसमें नहीं है। हालांकि अब तक का सबसे बड़ा हीरा 3106 कैरट का कलिनन है। बोत्सवाना की इस खदान में 300 कैरेट से ज्यादा के 12 हीरे निकल चुके हैं। 

यहां पर मिला है सफेद हीरा

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में एक सफेद हीरा मिला है। यह 28.84 कैरेट का हीरा है जो मार्च में मिला था। इसके बेचने के लिए बेल्जियम भेजा जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें