रूस-यूक्रेन के बाद अब अमेरिका-ईरान युद्ध की खबरों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। हमने 15% तक की बड़ी गिरावट देखी है। ऐसी स्थिति में म्यूचुअल फंड निवेशकों के मन में डर होना स्वाभाविक है। लेकिन याद रखिए, निवेश की सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि बाजार कैसा है, बल्कि इस पर निर्भर करती है कि आप ऐसे समय में कैसा व्यवहार करते हैं। जब पोर्टफोलियो लाल निशान में होता है, तो अच्छे-अच्छे दिग्गजों का धैर्य जवाब देने लगता है। लेकिन याद रखिए, निवेश की दुनिया में 'पैनिक' सबसे महंगा सौदा साबित होता है।
इन गलतियों से बचें
विभिन्न म्यूचुअल फंड श्रेणियों में पिछले एक साल की गिरावट (मार्च 2026)
| म्यूचुअल फंड श्रेणी | फंड का नाम | पिछले 1 साल की गिरावट (%) |
|---|---|---|
| लार्ज कैप फंड | ITI Large Cap Fund | -7.02 |
| लार्ज कैप फंड | LIC MF Large Cap | -5.57 |
| लार्ज कैप फंड | Axis Large Cap Fund | -5.02 |
| लार्ज कैप फंड | UTI Large Cap Fund | -4.99 |
| लार्ज कैप फंड | PGIM Ind. Large Cap | -4.95 |
| म्यूचुअल फंड श्रेणी | फंड का नाम | पिछले 1 साल की गिरावट (%) |
|---|---|---|
| मिड कैप फंड | Motilal Oswal Midcap Fund | -10.50 |
| मिड कैप फंड | Quant Midcap Fund | -8.16 |
| मिड कैप फंड | SBI Midcap Fund | -4.70 |
| मिड कैप फंड | LIC MF Midcap Fund | -4.57 |
| मिड कैप फंड | Taurus Mid Cap Fund | -3.81 |
| स्मॉल कैप फंड | Tata Small Cap | -17.41 |
| स्मॉल कैप फंड | JM Small Cap | -9.49 |
| स्मॉल कैप फंड | LIC MF Small Cap | -8.68 |
| स्मॉल कैप फंड | HSBC Small Cap | -8.42 |
| स्मॉल कैप फंड | Kotak Small Cap | -7.65 |
स्रोत: AMFI (आंकड़े मार्च 24, 2026 तक के हैं)
तो अब क्या करें?
लंबी अवधि के निवेशक योजना पर टिके रहें
बाजार की मौजूदा स्थिति एसेट एलोकेशन के महत्व को दोहराती है। आपके पोर्टफोलियो में इक्विटी के साथ-साथ डेट और गोल्ड का होना भी जरूरी है। एक म्यूचुअल फंड निवेशक के रूप में सबसे अच्छी सलाह यही है, अपनी योजना पर टिके रहें और शोर से दूर रहें। याद रखिए, इक्विटी का स्वभाव ही अस्थिरता है। जो इस लहर को झेल जाएगा, वही लंबी रेस का घोड़ा बनेगा। - जितेंद्र सोलंकी, पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट
सोना है बीमा, सट्टा नहीं