फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IJF: भारत-जापान फंड के लिए हुआ 600 मिलियन डॉलर का करार, जलवायु और पर्यावरण की दिशा में होगा काम

Wed, 04 Oct 2023 10:51 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IJF: वित्त मंत्रालय के अनुसार फंड का प्रबंधन एनआईआईएफ लिमिटेड (एनआईआईएफएल) की ओर से किया जाएगा और जेबीआईसी आईजी (जेबीआईसी की सहायक कंपनी) भारत में जापानी निवेश को बढ़ावा देने में एनआईआईएफएल का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
जापान-भारत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF) ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC) के साथ 600 मिलियन डॉलर का भारत-जापान फंड (IJF) लॉन्च करने के लिए JBIC और भारत सरकार (GoI) के साथ एंकर निवेशकों के रूप में करार किया है। यह संयुक्त पहल एक ऐसे क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग के एक प्रमुख आयाम का संकेत देती है जो जलवायु और पर्यावरण की दिशा में एक साझा प्राथमिकता है। वित्त मंत्रालय ने बयान जारी यह जानकारी दी है।

यह घोषणा एनआईआईएफ के पहले द्विपक्षीय फंड को चिह्नित करती है, जिसमें भारत सरकार ने लक्षित कोष का 49% योगदान दिया है और शेष 51% जेबीआईसी द्वारा योगदान दिया गया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार फंड का प्रबंधन एनआईआईएफ लिमिटेड (एनआईआईएफएल) की ओर से किया जाएगा और जेबीआईसी आईजी (जेबीआईसी की सहायक कंपनी) भारत में जापानी निवेश को बढ़ावा देने में एनआईआईएफएल का समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें