फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन बाजार टूटा, सेंसेक्स 165 अंक तो निफ्टी 42 अंक नीचे

Fri, 12 Aug 2022 10:21 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 165.25 अंक लुढ़क कर 59,167.35 अंकों पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 17615.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार फिसलता नजर आया है। शुक्रवार को सेंसेक्स 165.25 अंक लुढ़क कर 59,167.35 अंकों पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 17615.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले 12 अगस्त 2022 को दुनियाभर के बाजारों से सुस्ती के संकेत मिले। गुरुवार को Dow Jones में हल्की बढ़त दिखी और यह दिन की ऊंचाई से 300 अंक फिसलकर बंद हुआ। Nasdaq में भी 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में SGX निफ्टी 18.50 अंकों की कमजोरी के साथ 17668 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी में ऊपरी स्तर से दबाव दिख रहा है जबकि कच्चा तेल (Crude Oil) एक बार फिर बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें