फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Crisis: 'कोई कितना भी बड़ा हो...', संसद में बोली सरकार- जवाबदेही तय होगी, हालात भी सामान्य हो रहे

Tue, 09 Dec 2025 12:13 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो की उड़ानों में कई दिनों से हो रही देरी और रद्दीकरण के मामले पर सरकार ने संसद में अपना पक्ष रखा। लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि एयरलाइन के परिचालन संकट में जवाबदेही तय की जाएगी और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापुर ने मंगलवार को कहा कि स्थिति तेजी से सुधर रही है और एयरलाइन को उसके कर्तव्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीजीसीए ने इंडिगो को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। जवाब आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी एयरलाइन चाहें वो कितनी भी बड़ी हो उसे यात्रियों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है, सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो रहा है, इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, यात्रियों की सुविधा और सम्मान की रक्षा की जा रही है, और दीर्घकालिक सुधारों पर काम जारी है।

 
विज्ञापन


नायडू ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार यात्रियों की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है और ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि भारत के उड्डयन क्षेत्र को अधिक यात्री-केंद्रित बनाने के लिए दीर्घकालिक उपाय लागू किए जा रहे हैं। 

बता दें कि इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट के चलते यात्रियों की मुश्किलें मंगलवार को आठवें दिन भी कम नहीं हुईं। देश के कई हवाईअड्डों पर 200 से ज्यादा उड़ानों के रद्द होने और लंबी देरी का सिलसिला जारी रहा। कई यात्रियों को अब भी बैगेज की समस्या और जानकारी के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: Indigo Crisis: इंडिगो संकट 8वें दिन भी जारी, यात्रियों की परेशानी बरकरार; सरकार का दावा- हालात काबू में

इंडिगो का दावा

इंडिगो ने सोमवार को परिचालन स्थिर होने का दावा किया था। एयरलाइन ने बताया कि उसने अपने नेटवर्क में 1,800 से अधिक उड़ानें संचालित की हैं और जिन सभी स्टेशनों पर सेवाएं दी जाती थीं, वहां संपर्क दोबारा बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) बढ़कर 91% पर पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह के गंभीर व्यवधानों से उबरने का संकेत है। एयरलाइन ने कहा कि उसने उड़ानों को अनुकूलित कर कैंसिलेशन को न्यूनतम किया है और जिन उड़ानों को रद्द किया गया, उनकी पूर्व सूचना यात्रियों को दे दी गई थी। बीते सप्ताह जहां प्रतिदिन लगभग 1,650 उड़ानें संचालित हो रही थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1,800 से अधिक हो गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें