फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Impact Summit: कल आम जनता के लिए बंद रहेगा एक्सपो, आयोजकों ने बढ़ाई समिट की अवधि, जानिए कारण

Wed, 18 Feb 2026 02:50 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआई इम्पैक्ट समिट में बड़ा बदलाव करते हुए आयोजकों ने एक्सपो की अवधि 21 फरवरी तक बढ़ा दी है। वहीं 19 फरवरी को इसे आम जनता के लिए बंद रखा गया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
एआई इम्पैक्ट समिट-2026 (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले यह समिट 20 फरवरी को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब यह 21 फरवरी तक चलेगी। सरकार के अनुसार, बड़ी संख्या में आए विजिटर्स और एग्जिबिटर्स को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि सभी को समिट और प्रदर्शनी का बेहतर अनुभव मिल सके।

एक्सपो के समय में हुआ बदलाव

इसके साथ ही एक्सपो के समय में भी बदलाव किया गया है। अब प्रदर्शनी का समय शाम 6 बजे के बजाय रात 8 बजे तक रहेगा, जिससे आगंतुकों को अधिक समय मिल सके। हालांकि, 19 फरवरी (गुरुवार) को प्रतिबंधित कार्यक्रमों के कारण समिट आम जनता के लिए बंद रहेगी। वहीं, प्रदर्शनी 20 और 21 फरवरी को आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

तीन लाख से अधिक लोगों ने किया पंजीकरण

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इंसमिट के लिए अब तक तीन लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि करीब 2.5 लाख लोग, जिनमें अधिकांश 30 वर्ष से कम उम्र के हैं, अब तक प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

वेबसाइट पर पंजीकरण अस्थायी रूप से हुआ बंद 

समिट की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वेबसाइट पर जारी सूचना में कहा गया है कि भारी प्रतिक्रिया और सीमित ऑन-साइट क्षमता के कारण समिट ओवरसब्सक्राइब्ड हो चुकी है, जिससे एआई को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि साफ झलकती है।

अव्यवस्थाओं के लिए मंत्री वैष्णव ने जताया खेद

कार्यक्रम के पहले दिन हुई अव्यवस्थाओं को लेकर मंत्री वैष्णव ने प्रतिभागियों से खेद भी जताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े एआई आयोजनों में शामिल इस समिट में उम्मीद से ज्यादा भीड़ के कारण कुछ दिक्कतें सामने आईं। वैष्णव ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार फीडबैक के प्रति खुली सोच रखती है और प्रतिभागियों को बेहतर और सुगम अनुभव देने के लिए आवश्यक सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें