लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के निदेशक मंडल ने एएम नाइक को मानद अध्यक्ष का दर्जा देने का फैसला किया है। नाइक ने 30 सितंबर 2023 को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद एलएंडटी समूह के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ने का फैसला किया था। निदेशक मंडल ने 1 अक्टूबर, 2023 से एसएन सुब्रमण्यम को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में भी नियुक्त किया है।