फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: दो-तीन अरब अमेरिकी डॉलर के इलेक्ट्रिक कार प्लांट के लिए भारत में जगह तलाशेगी टेस्ला, रिसर्च कर रही टीम

Wed, 03 Apr 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla: टेस्ला ने भारतीय अधिकारियों से कहा है कि वह प्रस्तावित नए कारखाने में अपने मौजूदा मॉडलों की तुलना में एक छोटी कार बनाने पर विचार कर रही है। जिसकी कीमत 30 हजार डॉलर से कम होगी।
विज्ञापन
एक्स/विदेश मंत्रालय - फोटो : एलन मस्क, नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला मोटर्स प्रस्तावित 2-3 अरब अमेरिकी डॉलर के इलेक्ट्रिक कार प्लांट के लिए इस महीने भारत में स्थानों की तलाश करने के लिए एक टीम भेजेगी। फाइनेंशियल टाइम्स ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी की योजना की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब पिछले महीने भारत ने उन कंपनियों के लिए उच्च कीमत वाले आयातित ईवी पर टैरिफ कम करने का फैसला लिया है, जो तीन साल के भीतर देश में ईवी को बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

खबर मे टेस्ला की योजना की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि टीम अप्रैल के अंत तक संयंत्र स्थापित करने के लिए स्थानों का अध्ययन कर सकती है। टीम मौजूदा ऑटोमोटिव हब वाले राज्यों पर फोकस कर रही है, जिसमें पश्चिम में महाराष्ट्र व गुजरात और दक्षिण में तमिलनाडु शामिल हैं। 

कुछ वाहन निर्माताओं के पास नई दिल्ली के पड़ोस में हरियाणा में संयंत्र हैं। टेस्ला की योजनाओं की जानकारी रखने वालों में से एक ने कहा कि उन्हें लगता है कि टेस्ला राजधानी के आसपास संभावित स्थानों को चिह्नित कर सकती है। हालांकि, दूसरे व्यक्ति ने कहा कि एलन मस्क की कंपनी का ध्यान अन्य तीन राज्यों पर होगा, क्योंकि उनके पास बंदरगाह हैंं, जिससे कारों का निर्यात आसान होगा। 

अखबार ने बताया कि टेस्ला का निवेश लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए फायदा पहुंचा सकती है। निवेश में व्यापार और रोजगार सृजन इसका फोकस होगा। अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने मस्क को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। मस्क ने तब कहा था कि जितनी जल्दी हो, इलेक्ट्रिक कार का निर्माण भारत में होगा।  
विज्ञापन

टेस्ला ने भारतीय अधिकारियों से कहा है कि वह प्रस्तावित नए कारखाने में अपने मौजूदा मॉडलों की तुलना में एक छोटी कार बनाने पर विचार कर रही है। जिसकी कीमत 30 हजार डॉलर से कम होगी। इसके बाद कंपनी इस मॉडल को भारत में बेचकर दक्षिण पूर्व एशिया, खाड़ी, अफ्रीका और दक्षिण व पूर्व यूरोप में निर्यात कर सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें