फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना विधानसभा में वित्तमंत्री टी हरीश राव ने पेश किया बजट, खर्चों के लिए 2.90 लाख करोड़ रुपये

Mon, 06 Feb 2023 01:40 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Telangana: तमिलनाडु विधानसभा में वित्तमंत्री टी हरीश राव ने पेश किया बजट, खर्चों के लिए 2.90 लाख करोड़ रुपये
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने सोमवार को विधानसभा में 2,90,396 करोड़ रुपये के व्यय अनुमानों के साथ वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की ओर से लाए गए दलित बंधु योजना के लिए 17,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना के तहत लाभुकों को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है।

विज्ञापन

इस बजट में 36750 करोड़ रुपये का प्रावधान अनुसूचित जातियों के लिए स्पेशल डेवलपमेंट फंड के तहत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए 12161 करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है। 

अपने बजट भाषण में हरीश राव ने कहा है कि तेलंगाना की जीडीपी वर्ष 2014-15 की 4.1 प्रतिशत की तुलना में 2020-21 में 4.9 प्रतिशत हो गई है। वहीं प्रति व्यक्ति आय 2013-14 के 1,12,162 की तुलना में 2022-23 में बढ़कर 3,17,115 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें