Indigo: गुवाहाटी- तकनीकी खराबी के कारण लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E930 में करीब तीन घंटे की देर हो गई। एयरलाइन के अनुसार विमान फिलहाल ग्राउंडेड है। इस बारे में क्या अपडेट हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।
तकनीकी खराबी के कारण गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E930 में करीब तीन घंटे की देर हो गई। एयरलाइन के अनुसार विमान फिलहाल ग्राउंडेड है।
विज्ञापन
इंडिगो ने बताया कि विमान में आई तकनीकी दिक्कत के चलते फिलहाल उड़ान संचालन रोक दिया गया है। एयरलाइन के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए इंजीनियरिंग टीम काम कर रही है और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही विमान को टेकऑफ की अनुमति दी जाएगी।
लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित है। यह शहर के केंद्र से लगभग 20–25 किलोमीटर दूर बोरझार क्षेत्र में स्थित है।