फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAG Report: टाटा कम्यूनिकेशन लिमिटेड ने अपनी कमाई छिपाई, सरकार को लगा इतने रुपये का चूना

Tue, 09 Aug 2022 01:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CAG Report: सीएजी ने कहा है कि वर्ष 2006-07 से 2017-18 की अवधि के दौरान टीसीएील के लाभ-हानि विवरण और बैलेंस शीट की लेखा जांच से यह बात सामने आती है कि इस अवधि में कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू 13252.81 करोड़ रुपये दिखाया गया।
विज्ञापन
telecom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ने बीते सोमवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि देश की विश्वसनीय टाटा ग्रुप की एक कंपनी ने साल 2006-07 से साल 2017-18 के बीच अपना सकल राजस्व घटाकर दिखाया जिसके कारण इस अवधि में उसे लाइसेंस शुल्क के मद में करीब 645 करोड़ रुपये कम भुगतान करने पड़े और सरकार को इतने रुपये का चूना लगा।

विज्ञापन


टाटा ग्रुप की जिस कंपनी पर कैग ने ये आरोप लगाए हैं उसका नाम है टाटा कम्युनिकेशन लिमिटेड (Tata Communications Limited)। कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि TCL से यह राशि वसूल की जानी चाहिए। 

सीएजी ने कहा है कि वर्ष 2006-07 से 2017-18 की अवधि के दौरान टीसीएील के लाभ-हानि विवरण और बैलेंस शीट की लेखा जांच से यह बात सामने आती है कि इस अवधि में कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू 13252.81 करोड़ रुपये दिखाया गया।

इसके कारण कंपनी को लेवी के रूप में 950.25 करोड़ रुपये का भुगतान करना था पर कंपनी से इससे कम भुगतान किया। कैग की रिपोर्ट के अनुसार दूरसंचार विभाग कंपनी से लाइसेंस शुल्क के रूप में सिर्फ 305.25 करोड़ रुपये मिले।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि डीओटी की ओर से टीसीएल से मांगी गई लाइसेंस फीस जितनी मांगी जानी चाहिए उससे 645 करोड़ रुपये कम थी। कैग के अनुसार इस राशि की वसूली टाटा से की जानी चाहिए। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें