दो तरीके जिनसे आप टैक्स बचा सकते हैं:
1. टैक्स-गेन हार्वेस्टिंग
- उन शेयरों या फंड्स को बेचें जिन्हें 1 साल से ज्यादा समय से रखा है।
- 1.25 लाख तक का मुनाफा बुक करें। इस पर शून्य टैक्स देना होगा।
- दोबारा निवेश कर दें ताकि आप मार्केट में बने रहें। इससे आपकी खरीद लागत बढ़ जाएगी और भविष्य में होने वाले मुनाफे पर टैक्स कम लगेगा।
2. टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग
- उन निवेशों को बेचें जो घाटे में चल रहे हैं।
- इस घाटे को मुनाफे के साथ एडजस्ट करें ताकि टैक्स कम हो जाए।
- घाटे को अगले आठ वर्षों आगे ले जाया जा सकता है।
सेट-ऑफ के नियम
लंबी अवधि का घाटा: इसकी भरपाई केवल लंबी अवधि के लाभ के साथ ही की जा सकती है।
अल्पकालिक घाटा: इसकी भरपाई अल्पकालिक और लंबी अवधि दोनों तरह के लाभ से की जा सकती है।
यह न भूलें:
- मुनाफा या घाटा 31 मार्च से पहले बुक कर लेना चाहिए।
- रणनीति तभी काम करती है जब लेनदेन उसी वित्त वर्ष में पूरा हो।
तारीख पता है?
आईपीओ लिस्टिंग
- 24 मार्च: Raajmarg Infra Inv Trust Ltd (6000 करोड़ रुपये)
- 24 मार्च: GSP Crop Science Ltd (400 करोड़ रुपये)
- 30 मार्च: Central Mine P&D Institute (1842 करोड़ रुपये)
घोषणाएं
24 मार्च: विनिर्माण और सेवा पीएमआई
28 मार्चः औद्योगिक उत्पादन
डिस्क्लेमर: इस पर छपे विचार, राय और निवेश संबंधी सुझाव अलग-अलग विशेषज्ञों, ब्रोकर फर्मों या रिसर्च संस्थानों के हैं। इनसे अखबार या उसके प्रबंधन की सहमति जरूरी नहीं है। कृपया किसी भी तरह का निवेश फैसला लेने से पहले अपने पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इस जानकारी के आधार पर होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी अखबार या उसके प्रबंधन की नहीं होगी।
अन्य वीडियो:-