फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

Sat, 04 Jan 2025 05:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों लोगों ने राज्य के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए टाटा ट्रस्ट और सरकार के बीच सहयोग पर चर्चा की। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।
विज्ञापन
नोएल टाटा-देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों लोगों ने राज्य के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए टाटा ट्रस्ट और सरकार के बीच सहयोग पर चर्चा की।

विज्ञापन


सीएम फडणवीस ने दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमने विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की, ये वो क्षेत्र हैं जहां टाटा ट्रस्ट और महाराष्ट्र सरकार, राज्य के विकास को गति देने के लिए सहयोग कर सकते हैं।"

मुख्यमंत्री ने टाटा ट्रस्ट और राज्य सरकार के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी को बढ़ावा देने पर विश्वास व्यक्त करने के लिए टाटा को धन्यवाद दिया। नोएल टाटा ने पिछले वर्ष टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने 9 अक्टूबर, 2024 को रतन टाटा के निधन के बाद उनका स्थान लिया था। टाटा ट्रस्ट के पास नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें