Tata Technologies IPO: आईपीओ के दौरान ओएफएस के तहत टाटा मोटर्स की ओर से 81,133,706 शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की ओर से 9,716,853 शेयर जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की ओर से 4,858,425 शेयर बेचे जाएंगे। ये शेयर टाटा टेक्नोलॉजीज के पेडअप कैपिटल में तीनों कंपनियों के शेयरों के क्रमशः 20%, 2.40% और 1.20% के बराबर हैं।
टाटा समूह ने टाटा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। आईपीओ विशुद्ध रूप से प्रमोटर टाटा मोटर्स और दो अन्य मौजूदा शेयरधारकों की ओर से की गई बिक्री पेशकश होगी और इसमें शेयरों का कोई नया निर्गम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने कहा, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि टाटा मोटर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने कंपनी को सूचित किया है कि उसने आज भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए नौ 9 मार्च 2023 को अपना मसौदा (DRHP, Draft Red Herring Prospectus) मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है।
यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया जाएगा और इसके तहत 95,708,984 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी के पेडअप शेयर कैपिटल का यह 23.60 प्रतिशत होगा। फिलहाल टाटा टैक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की 74.42%, अल्फा टीसी होल्डिंग्स प्रा लिमिटेड (टाटा कैपिटल एडवाइजर्स की ओर से प्रबंधित सिंगापुर स्थित इनवेस्टमेंट फर्म) की 8.96% जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की 4.48% प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
आईपीओ के दौरान ओएफएस के तहत टाटा मोटर्स की ओर से 81,133,706 शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की ओर से 9,716,853 शेयर जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की ओर से 4,858,425 शेयर बेचे जाएंगे। ये शेयर टाटा टेक्नोलॉजीज के पेडअप कैपिटल में तीनों कंपनियों के शेयरों के क्रमशः 20%, 2.40% और 1.20% के बराबर हैं।