फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसीएस ने मिस्त्री को बोर्ड से हटाया, जल्द घोषणा की उम्मीद

Tue, 13 Dec 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री - फोटो : getty images
विज्ञापन
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) के बहुमत शेयरधारकों ने मंगलवार को हुई असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में रतन टाटा के प्रति समर्थन जताया है। इसका मतलब यह है कि सायरस पी मिस्त्री को कंपनी के बोर्ड से हटाया जाना तय है। 
विज्ञापन


यह बात मामले की निकट जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कही। मिस्त्री को टीसीएस के बोर्ड से हटाए जाने के बारे में औपचारिक घोषणा मंगलवार देर शाम तक शेयर बाजारों में किए जाने की उम्मीद है।

टीसीएस के निदेशक के रूप में मिस्त्री को हटाने के प्रस्ताव पर कंपनी की ईजीएम मंगलवार शाम को हुई। मिस्त्री से निकटता रखने वाले सूत्रों ने बताया कि ईजीएम का फैसला पहले ही निश्चित हो चुका है, क्योंकि रतन टाटा की कंपनी टाटा संस की टीसीएस में बहुमत यानी, 73 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ईजीएम में रतन टाटा भी थे मौजूद

ratan tata
टाटा संस ने बहुमत हिस्सेदार के तौर पर पिछले महीने ही मिस्त्री को टीसीएस के चेयरमैन पद से हटा दिया था। यह ईजीएम मिस्त्री को टीसीएस के निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर बुलाई गई थी।

सूत्रों के मुताबिक ईजीएम में रतन टाटा मौजूद थे, जबकि सायरस मिस्त्री इसमें शामिल नहीं हुए। टीसीएस टाटा समूह की सर्वाधिक लाभ देने वाली कंपनियों में से है।

मिस्त्री को सोमवार को टाटा समूह की एक अन्य कंपनी ‘टाटा इंडस्ट्रीज’ के बोर्ड से भी निदेशक पद से हटा दिया गया था। इस साल 24 अक्तूबर को अचानक मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह उनके पूर्ववर्ती रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बना दिया गया था। टाटा संस 103 अरब डॉलर के टाटा समूह की होल्डिंग कपनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें