फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा संस : उत्तराधिकारी पर मंथन के लिए 17 सितंबर को बोर्ड की बैठक? एजीएम की नई तारीख पर चर्चा भी संभव

Tue, 25 Aug 2026 05:05 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
एनचंद्रशेखरन का टाटा संस से इस्तीफा - फोटो : amarujala.com (AI Assisted)
विज्ञापन

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के भविष्य को लेकर सितंबर में तस्वीर और साफ हो सकती है। टाटा संस बोर्ड की बैठक 17 सितंबर को होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के एजेंडे में फिलहाल चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल से जुड़ा मुद्दा औपचारिक रूप से शामिल नहीं है, लेकिन इस पर चर्चा होने के आसार हैं।

विज्ञापन


चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त के इस्तीफे में क्या कहा?
बैठक में टाटा संस की सालाना आम बैठक (एजीएम) की नई तारीख पर भी चर्चा हो सकती है। इससे पहले टाटा संस एजीएम 18 अगस्त को कोरम पूरा नहीं होने के कारण टाल दी गई थी। चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने इस्तीफे में कहा था कि वह टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर तीसरा कार्यकाल नहीं लेना चाहते।

उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया शुरू
इसके बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश तेज हो गई है।  टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख ट्रस्टों में से एक सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में बोर्ड की अगली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन


टाटा समूह में हो क्या रहा है
चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल से इन्कार के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टाटा समूह की सबसे महत्वपूर्ण होल्डिंग कंपनी टाटा संस की कमान आगे किसके हाथ में जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड की पिछली बैठकों में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और ट्रस्टी चंद्रशेखरन को लेकर अलग-अलग रुख पर कायम रहे।

ये भी पढ़ें- 'गॉसिप और साजिशों से दूर रहें कर्मचारी': टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान, क्यों दी ये सलाह?
विज्ञापन


2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं चंद्रशेखरन
चंद्रशेखरन जनवरी 2017 से टाटा संस के चेयरमैन हैं और उनके नेतृत्व में समूह ने कई बड़े कारोबारी फैसले लिए हैं। ऐसे में उनके तीसरे कार्यकाल से हटने का फैसला टाटा समूह के लिए नेतृत्व परिवर्तन का बड़ा दौर शुरू कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें