फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मारः 35 फीसदी लोग छोड़ना चाहते हैं दिल्ली-एनसीआर

Wed, 14 Nov 2018 05:31 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण की मार से बेहाल दिल्ली-एनसीआर के 35 फीसदी वासी इस क्षेत्र को छोड़ने का मूड बना रहे हैं। सोशल मीडिया कंपनी लोकल सर्किल द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वे में यह बात सामने आई है। लोगों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण से जहां एक तरफ उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ रोजगार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


केवल 27 फीसदी की चाहत यह

सर्वे में दिल्ली और इससे सटे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद के 12 हजार नागरिकों ने भाग लिया था। इन 12 हजार नागरिकों ने अलग-अलग सवालों पर कुल 23 हजार वोट दिए। इस सर्वे में 26 फीसदी लोग प्रदूषण के दौरान अपने को एयर प्यूरिफायर, मास्क और पौधों से सुरक्षित करने के लिए कह रहे हैं। वहीं 12 फीसदी लोग केवल दम घोंटू प्रदूषण के वक्त शहर छोड़ना चाहते हैं। 27 फीसदी का कहना है कि उनके लिए यहां पर रहना मजबूरी है और वो किसी भी हालत में शहर को छोड़ नहीं सकते हैं। 

57 फीसदी लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा असर

सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि इस प्रदूषण से पिछले तीन हफ्ते में उनके स्वास्थ्य पर कितना प्रभाव पड़ा? इसके जवाब में 57 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य पर प्रदूषण का असर पड़ा, लेकिन वो डॉक्टर के पास नहीं गए। वहीं 23 फीसदी लोगों के परिवार में एक या फिर इससे ज्यादा सदस्य डॉक्टर के पास गए। वहीं 7 फीसदी के परिवार वालों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन


57 फीसदी के पास नहीं है मास्क, एयर प्यूरिफायर

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वो प्रदूषण से कैसे मुकाबला कर रहे हैं। तो इस सवाल के जवाब में 56 फीसदी ने कहा कि उनके पास मास्क या फिर एयर प्यूरिफायर नहीं है। केवल 8 फीसदी लोगों के पास एयर प्यूरिफायर है। वहीं 15 फीसदी मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। 21 फीसदी लोगों के पास मास्क और प्यूरिफायर दोनों हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें