फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में दावा: 2027 तक सृजित होंगे 24 लाख ब्लू-कॉलर रोजगार,क्विक कॉमर्स क्षेत्र में ही पांच लाख को मिलेगा काम

Fri, 10 Jan 2025 05:31 AM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली, चेन्नई, पुणे, बंगलूरू और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में ब्लू-कॉलर मजदूरों की भर्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है, क्योंकि इन शहरों में क्विक कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़ और अहमदाबाद जैसे टियर-2 शहरों में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
 
विज्ञापन
नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में विभिन्न उद्योगों में 2027 तक 24.3 लाख ब्लू-कॉलर (श्रम करने वाले कुशल और अर्ध-कुशल) मजदूरों की आवश्यकता होगी। क्विक कॉमर्स के तेज रफ्तार से बढ़ने से अकेले इस क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा पांच लाख ब्लू-कॉलर रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। हायरिंग प्लेटफॉर्म इनडीड ने एक सर्वे में यह दावा किया है। इनडीड इंडिया के बिक्री प्रमुख शशि कुमार ने कहा, देश में क्विक कॉमर्स उद्योग तेज वृद्धि की राह पर अग्रसर है। हम इस मांग को पूरा करने के लिए ब्लू-कॉलर कर्मचारियों की नियुक्तियों में महत्वपूर्ण बदलाव देख रहे हैं। क्विक कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी खरीदारी और ई-कॉमर्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पिछली तिमाही में 40,000 से अधिक लोगों को काम पर रखा। 

विज्ञापन


दिल्ली समेत इन शहरों में बढ़ीं भर्तियां
दिल्ली, चेन्नई, पुणे, बंगलूरू और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में ब्लू-कॉलर मजदूरों की भर्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है, क्योंकि इन शहरों में क्विक कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़ और अहमदाबाद जैसे टियर-2 शहरों में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

इन पांच कौशल से लैस कर्मचारियों की ज्यादा मांग
ऑटोमेशन और डिजिटल उपकरणों को अपनाने से कौशल के प्रकार में भी बदलाव हो रहा है। नियोक्ताओं में उन प्रतिभावान कर्मचारियों की सबसे ज्यादा मांग है, जो नेविगेशन एवं ड्राइविंग, डिजिटल साक्षरता, डाटा एनालिसिस, प्रबंधन और टेक सपोर्ट जैसे पांच कौशल से लैस हैं। इसका मकसद प्रौद्योगिकी-संचालित माहौल में श्रमबल की क्षमता और दक्षता बढ़ाना है।
विज्ञापन


हर महीने औसत वेतन 22,600 रुपये
सर्वे के मुताबिक, डिलीवरी ड्राइवर व खुदरा कर्मियों सहित ब्लू-कॉलर श्रमिकों का औसत मासिक वेतन 22,600 रुपये है। पीक सीजन में इन कर्मचारियों को बोनस भी मिलता है। कई कंपनियां स्मार्टफोन और रेफरल रिवॉर्ड जैसे प्रोत्साहन भी देती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें