फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत स्पार्कल प्रदर्शनी 2021 का आयोजन शुरू, 100 से ज्यादा डायमंड ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर ले रहे हैं भाग

Sat, 20 Feb 2021 06:31 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
सूरत स्पार्कल 2021 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सूरत स्पार्कल 2021 का आयोजन शनिवार यानि 20 फरवरी से शुरू हो गया है। यह गुजरात में सबसे बड़ी रत्न और आभूषण प्रदर्शनी है, जो कि रत्न और आभूषणों की नवीनतम कलाकृति को प्रदर्शित करने के लिए आदर्श मंच प्रदान करेगी। सूरत स्पार्कल 2021 प्रदर्शनी बीटूबी होगी। इस प्रदर्शनी का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 20 से 22 फरवरी तक सरसाणा स्थित कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है और इसमें 100 से ज्यादा आभूषण निर्माताओं ने भाग लिया है।

विज्ञापन


इस मंच के जरिए व्यवसायी और खरीदार एक दूसरे के नेटवर्क से जुड़ सकेंगे, वहीं इसके माध्यम से व्यवसाय के नए अवसर के भी आदान-प्रदान होंगे। इस प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी भाग लिया है। 

सूरत स्पार्कल 2021 भारत में आभूषण उद्योग के लिए अद्वितीय अनुभव है। इसमें उच्च गुणवत्ता और सर्वश्रेष्ठ डिजाइन के आभूषण, हीरे, रत्न और मोती को प्रदर्शित किए जा रहे हैं। वहीं इस प्रदर्शनी को लेकर खास तस्वीर भी सामने आ रही है जिसमें चावल के दाने के आकार का भारत का नक्शा है जिसके बीच पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें