फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन-फ्यूचर मामला : सुप्रीम कोर्ट दस्तावेज के समय और सामग्री पर नाराज, सुनवाई 11 जनवरी को

Thu, 09 Dec 2021 04:36 AM IST
सुभाष कुमार बिजनेस डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली

सार

पीठ ने कहा कि यदि कोई बहुत जरूरी नहीं है तो इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को हो सकती है। सभी पक्षों ने इसपर सहमति जताई।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अमेजन-फ्यूचर मामले में संबंधित पक्षों द्वारा पेश दस्तावेज के समय और सामग्री को लेकर नाराजगी जताई और फ्यूचर समूह की याचिका पर सुनवाई 11 जनवरी तक के लिए टाल दी। फ्यूचर समूह ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया गया था। मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) द्वारा सुनाए गए आपात निर्णय में हस्तक्षेप से इनकार किया था।

विज्ञापन


दरअसल, पिछली सुनवाई में जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस मामले में संबंधित पक्षों से कम संख्या में दस्तावेज मांगे थे। पीठ ने बुधवार को एक बार फिर फ्यूचर ग्रुप द्वारा भारी-भरकम लिखित दस्तावेज पर नाराजगी जताई।

न्यायालय ने कहा, ‘हमारे पिछले निर्देश का मकसद यह था कि आप अपनी ओर से लिखित दस्तावेज पहले ही पेश कर दें, जिससे हम उन्हें पढ़ सकें। हमें फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) से ये दस्तावेज मंगलवार रात 10 बजे मिले हैं। दूसरे पक्ष से हमें ये दस्तावेज सुबह मिले हैं।’ इस पर फ्यूचर समूह की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा, ‘मैं आज खुद एक नोट लिखवाऊंगा और आज शाम तक जमा करूंगा। इस मामले को बृहस्पतिवार तक के लिया टाल दिया जाए। इस पर पीठ ने कहा कि यदि कोई बहुत जरूरी नहीं है तो इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को हो सकती है। सभी पक्षों ने इसपर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें