सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने एमबिएंस ग्रुप के प्रमोटर राज सिंह गहलोत की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई को अपनी मंजूरी दे दी है। गहलोत की ओर से स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत देने की गुहार लगाई गई थी। इस मामले में कल यानी शुक्रवार (30 सितंबर) को सुनवाई होगी। बता दें कि राज सिंह गहलोत को जम्मू कश्मीर बैंक से जुड़े 289 करोड़ रुपये के फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किया गया था।