फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BharatPe CEO Step Down: सुहैल समीर ने भारत पे के सीईओ का पद छोड़ा, सीएफओ नलिन नेगी अंतरिम सीईओ नियुक्त

Tue, 03 Jan 2023 01:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BharatPe CEO Step Down: भारतपे ने यह भी खुलासा किया कि कंपनी ने उत्तराधिकार योजना में सहायता करने और कंपनी के लिए एक नए सीईओ की पहचान करने में मदद करने के लिए एक "कार्यकारी खोज फर्म" को काम पर रखा गया है।
विज्ञापन
भारत पे के सीईओ सुहैल समीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतपे के सीईओ सुहैल समीर ने अपना पद छोड़ दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि समीर पिछले वर्ष सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर को हटाए जाने के बाद से कंपनी के संचालन की निगरानी कर रहे हैं, और अब वे अपना पद छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन


नेतृत्व के पदों में बड़े बदलाव के बीच समीर अब मुख्य रणनीति अधिकारी का पद संभालेंगे। बयान में कहा गया है, ''भारतपे ने आज घोषणा की कि सुहैल समीर सात जनवरी 2023 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी से रणनीतिक सलाहकार के पद पर आ जाएंगे। बयान के अनुसार कंपनी के मौजूदा सीएफओ नलिन नेगी को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझेदारी करने के लिए अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।

भारतपे ने यह भी खुलासा किया कि कंपनी ने उत्तराधिकार योजना में सहायता करने और कंपनी के लिए एक नए सीईओ की पहचान करने में मदद करने के लिए एक "कार्यकारी खोज फर्म" को काम पर रखा गया है।
विज्ञापन


भारतपे बोर्ड के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि वह समीर के 'जबरदस्त योगदान' और विभिन्न चुनौतियों से उबरने में कंपनी की मदद करने के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा, "हमने भारतपे को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले नेता को खोजने के लिए समय और संसाधन समर्पित करने की आवश्यकता को पहचाना है और हम सुहैल और नलिन की प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं। हम अंतरिम सीईओ के रूप में नलिन नेगी की भूमिका का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं, क्योंकि हम विश्व स्तरीय वित्तीय उत्पादों की एक श्रृंखला के साथ लाखों एमएसएमई को सशक्त बनाने के अपने मिशन में आगे बढ़ रहे हैं।"
विज्ञापन


नेगी अगस्त 2022 में भारतपे से जुड़े थे। इससे पहले, वह लगभग 10 वर्षों तक एसबीआई कार्ड्स में मुख्य वित्तीय अधिकारी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें