फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: LIC के करोड़ों ग्राहक 30 जून तक कर लें ये काम, वरना बाद में होगी दिक्कत

Sat, 20 Jun 2020 03:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलआईसी
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्राहकों को कहा है कि मैच्योरिटी क्लेम पाने के लिए उन्हें एलआईसी की ब्रांच आने की जरूरत नहीं है। ग्राहक घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2020 है। ग्राहक पॉलिसी, केवाईसी दस्तावेज, डिस्चार्ज फॉर्म और अन्य दस्तावेजों को स्कैन करके ईमेल के जरिए संबंधित ब्रांच में भेज सकते हैं। 

विज्ञापन


30 जून तक के लिए है सुविधा 
बीमा निगम ने ग्राहकों को यह सुविधा 30 जून तक के लिए दी है। एलआईसी की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राहकों को ईमेल के जरिए मैच्योरिटी व क्लेम के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इसके लिए ग्राहक (bo@licindia.com) पर मेल कर सकते हैं। इस मेल आईडी में आपको bo के बाद ब्रांच का कोड भी लिखना होगा। जैसे, अगर आपकी ब्रांच का कोड 246 है, को आपको bo246@licindia.com पर मेल करना होगा।

इनके लिए उपलब्ध है सुविधा
हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनकी पॉलिसी मैच्योर हो गई हो और जिन्होंने सभी प्रीमियमों का भुगतान सही से किया हो। इस बीच आपको कुछ बातों का खास क्ध्यान रखना होगा, जैसे आप जो स्कैन किए हुए दस्तावेज में पर भेजेंगे, उनका साइज पांच एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त स्कैन किए गए दस्तावेज JPEG या पीडीएफ फॉर्मेट में ही होने चाहिए। इस मेल आईडी का उपयोग सिर्फ क्लेम रिक्वेस्ट भेजने के लिए करना है। अगर आपको इससे संबंधिक कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो LIC के हेल्पलाइन नंबर 02268276827 पर कॉल कर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें