फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: फेड के इशारे से खिला शेयर बाजार, सेंसेक्स 407 अंक उछला, निफ्टी 25,500 के करीब

Thu, 16 Oct 2025 10:33 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ताजा खरीदारी ने भी बाजार की सकारात्मकता बढ़ाई। बुधवार को एफआईआई ने 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,650.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार की सुबह शुरुआती कारोबार में तेज बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 407.67 अंक बढ़कर 83,013.10 पर खुला, जबकि निफ्टी 104 अंकों की तेजी के साथ 25,427.55 पर कारोबार कर रहा था। बाजार की तेजी का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में रैली और अमेरिकी फेड की ब्याज दर कटौती की उम्मीदें मानी जा रही है।
विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ताजा खरीदारी ने भी बाजार की सकारात्मकता बढ़ाई। बुधवार को एफआईआई ने 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,650.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Trending Videos
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक तीन फीसदी की छलांग के साथ सबसे आगे रही, इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स भी तेजी में शामिल थे। वहीं, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस और सन फार्मा कमजोर पक्ष पर रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और शंघाई का एसएसई कंपोजिट उभार पर रहे। उधर हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग नीचे था। अमेरिकी बाजार बुधवार को अधिकांश रूप से हरे निशान पर बंद हुए।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 575.45 अंकों की बढ़त के साथ 82,605.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 178.05 अंकों की तेजी के साथ 25,323.55 पर बंद हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें