फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 709 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लुढ़का

Wed, 22 Jun 2022 09:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सेंसेक्स की बात करें तो तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 709.54 अंक गिरा और 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 51,822.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 792.09 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि बीएसई सेंसेक्स 709 अंक लुढ़कर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 225.50 अंक गिरा। 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ निफ्टी 15,413.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की बात करें तो तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 709.54 अंक गिरा और 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 51,822.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 792.09 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


सेंसेक्स शेयरों में टाटा स्टील, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाइटन और बजाज फाइनेंस में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ टीसीएस, एचयूएल, पावरग्रिड और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट रही। जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार में अच्छी तेजी आ सकती है और मंगलवार को यह देखने को मिला। लेकिन सवाल है, क्या यह जारी रहेगी? कच्चे तेल के दाम में नरमी के अलावा वैसी कोई आर्थिक खबरें नहीं है, जिससे तेजी को बरकरार रखने में मदद मिले।

उन्होंने कहा कि डॉलर मजबूत बना हुआ है और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल आकर्षक है और इसमें वृद्धि की उम्मीद है। इसको देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों का अपनी बिकवाली रणनीति बदलने का कोई कारण नहीं दिखता है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.19 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 109.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पूंजी बाजार से निकासी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को 2,701.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें