फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर

Thu, 06 Jul 2023 05:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में एक दिन के गिरावट के बाद गुरुवार को फिर तेजी लौटी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 339.60 अंक की छलांग के साथ नए शिखर पर पहुंच गया। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 339.60 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 65,785.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 386.94 अंक की तेजी के साथ 65,832.98 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 98.80 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 19,497.30 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 113.7 अंक उछलकर रिकॉर्ड 19,512.20 अंक तक चला गया था। बता दें कि सेंसेक्स में बुधवार को 33.01 अंक की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी 9.50 अंक चढ़ा था।
विज्ञापन

 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें