परियोजना में कौन-कौन लोग हैं शामिल?
स्टारगेट परियोजना का संचालन तीन दिग्गजों की साझेदारी में होगा। उनके नाम हैं-
- मासायोशी सोन, सॉफ्टबैंक के संस्थापक
- सैम ऑल्टमैन, ओपनएआई के सीईओ
- लैरी एलिसन, ओरेकल के अध्यक्ष
स्टारगेट पर क्या बोले दिग्गज?
परियोजना की घोषणा के दौरान तीनों दिग्गजों ने स्टारगेट को संभव बनाने का श्रेय ट्रम्प को श्रेय दिया। हालांकि, परियोजना की शुरुआत 2024 में बाइडन प्रशासन के दौर में ही हो गई थी। ओपनएआई के सीईओ ऑल्टमैन ने कहा, "यह इस युग की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना होगी।" सोन ने इसे "स्वर्ण युग की शुरुआत" बताया। एलिसन ने कहा कि डेटा सेंटर पहले से ही तैयार हो रहे हैं और अब तक 10 का निर्माण किया जा चुका है। ओरेकल के अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि यह परियोजना डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड से भी जुड़ी हुई है और संभवतः एक अनुकूलित वैक्सीन विकसित करके कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज करना आसान बना देगी।
एआई को 500 अरब डॉलर के परियेाजना की आवश्यकता क्यों पड़ी
एआई विकास के लिए बहुत ज़्यादा कंप्यूटिंग शक्ति की जरूरत होती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरत होती है बहुत सारे डेटा सेंटर और ऊर्जा संसाधन की। उदाहरण के लिए, ओपनएआई ने चैटजीपीटी जैसी प्रणालियों को विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बुनियादी ढांचे पर भरोसा किया है, लेकिन अब वह अपनी क्षमताओं का विस्तार और अनुकूलन करने के लिए अपनी खुद की सुविधाएं बनाना चाहता है।
एआई की दौर में लीडर बने रहने के लिए अमेरिका ने कसी कमर
स्टारगेट वैश्विक एआई दौड़ में अमेरिका को आगे रखने की परियोजना का हिस्सा है। खासकर इसका उद्देश्य चीन के खिलाफ खुद को मजबूत बनाना है। व्हाइट हाउस ने एआई की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए ऊर्जा अवसंरचना को सुव्यवस्थित करने की बात कही है। अब तक मासायोशी सोन अमेरिकी तकनीक में निवेश को आगे बढ़ाने की परियोजना में प्रमुख चेहरा रहे हैं। उन्होंने चार वर्षों में अमेरिकी परियोजनाओं में 100 अरब डॉलर का निवेश किया। इसके तहत वीवर्क जैसी कंपनियों में किया गया निवेश शामिल है। इसके अलावे, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसे चिपमेकर भी इस परियोजना में शामिल रहे हैं। ये सभी मिलकर स्टारगेट की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करते हैं। एक प्रमुख वित्तीय फर्म ब्लैकस्टोन ने पिछले साल अनुमान लगाया था कि अमेरिका में पांच वर्षों में डेटा सेंटर में 1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश होगा। इसके अलावे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी 1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा। स्टारगेट को इस पूंजी के एक बड़े हिस्से को संभालने का काम कर सकती है।
स्टारगेट परियोजना में ट्रंप के करीबी मस्क का नाम नहीं
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और उनके प्रशासन के तहत DOGE संभालने वाले एलन मस्क को फिलहाल एआई से जुड़ी परियेाजना स्टारगेट से अलग रखा गया है। मस्क ओपनएआई के शुरुआती निवेशकों में से एक थे। मस्क ने ओपनएआई में मुनाफा कमाने वाला मॉडल जोड़ने की आलोचना की थी। बाद में उन्होंने अपना खुद का एआई उद्यम, xAI लॉन्च किया है।