फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spicejet: स्पाइसजेट में 7.5 फीसदी हिस्सेदारी लेगी कार्लाइल एविएशन, 100 मिलियन डॉलर के ऋण पुनगर्ठन पर बनी सहमति

Mon, 27 Feb 2023 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह  ने कहा कि कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स द्वारा हमारे यात्री और कार्गो व्यवसाय में हिस्सेदारी लेने से स्पाइसजेट और स्पाइसएक्सप्रेस की क्षमता में बढ़ावा होगा। यह सौदा हमारे लिए बदलाव और अवसर का एक परिवर्तनकारी क्षण होगा।
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकदी संकट से जूझ रही स्पाइसजेट ने कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स के बकाया 10 करोड़ डॉलर को इक्विटी शेयरों और अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचर (सीसीडी) में पुनगर्ठित किया है। कंपनी ने सोमवार को इसका एलान किया। कंपनी ने जारी बयान में बताया कि कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स अपने कर्ज के बदले में एयरलाइन में 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। गौरतलब है कि कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स एक पट्टा कंपनी है। 

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स को 2.95 करोड़ डॉलर (244.28 करोड़ रुपए) मूल्य के शेयर 48 रुपये प्रति शेयर या सेबी द्वारा तय भाव, जो भी ऊंचा है, पर जारी करने की मंजूरी दी है। इस लेनदेन के बाद कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स के पास स्पाइसजेट की 7.5 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी होगी। 

इसके साथ ही कार्लाइल को पट्टे की बकाया राशि के बदले कार्गो कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस ऐंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 6.55 करोड़ डॉलर के अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचर भी जारी किए जाएंगे। कार्लाइल ने स्पाइसजेट को 13 विमान पट्टे पर दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि नो-फ्रिल्स कैरियर 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर (क्यूआईबी) मार्ग का भी उपयोग करेगा। स्पाइसजेट के बोर्ड ने एयरक्राफ्ट लीजिंग फर्म कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स को इक्विटी शेयरों और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर (सीसीडी) में 100 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक बकाया राशि के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है।

इस सीसीडी पुनगर्ठित  के बारे में स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह  ने कहा कि कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स द्वारा हमारे यात्री और कार्गो व्यवसाय में हिस्सेदारी लेने से स्पाइसजेट और स्पाइसएक्सप्रेस की क्षमता में बढ़ावा होगा। यह सौदा हमारे लिए बदलाव और अवसर का एक परिवर्तनकारी क्षण होगा। आगे उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद हमारा कर्ज भी काफी कम होगा। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में हम अन्य पट्टा कंपनियों के साथ भी इस तरह के समझौते कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें