फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet: स्पाइसजेट व क्रेडिट सुइस एजी ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी, उनके बीच का वित्तीय विवाद सुलझा

Thu, 18 Aug 2022 07:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SpiceJet: दोनों फर्मों ने कोर्ट को जानकारी देते हुए कहा कि उनके बीच बीते 23 मई को समझौता हुआ है। इस समझौते के शर्तों से दोनों पक्ष संतुष्ट हैं अपनी विशेष अनुमति याचिका वापस लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइसजेट और स्विस फर्म क्रेडिट सुइस एजी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को अपने बीच के उस वित्तीय विवाद को सुलझाने के बारे में जानकारी दी  जिसके कारण मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ एयरलाइन की अपील वापस ले ली गई थी। हाईकोर्ट ने स्विस फर्म का बकाया नहीं चुकाने के मामले में एयरलाइन को  बंद करने को कहा था।

दोनों फर्मों ने कोर्ट को जानकारी देते हुए कहा कि उनके बीच बीते 23 मई को समझौता हुआ है। इस समझौते के शर्तों से दोनों पक्ष संतुष्ट हैं अपनी विशेष अनुमति याचिका वापस लेना चाहते हैं।

स्पाइसजेट और स्विस फर्म क्रेडिट सुइस एजी की ओर से कोर्ट को अवगत कराने के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इसे मंजूरी दे दी है। इस खंडपीठ में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के अलावे न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायाधीश सीटी रविकुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें