फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी बैंक के एटीएम में जमा कर सकेंगे नकदी, NPCI लेकर आ रहा है ये खास सुविधा

Fri, 10 Jan 2020 01:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
atm
विज्ञापन

जल्द ही किसी एक बैंक के ग्राहक दूसरे बैंक की शाखा या फिर एटीएम में कैश जमा कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने इसके लिए अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। एनपीसीआई ने इसके लिए देश के सभी बड़े बैंकों को इस बारे में प्रस्ताव भेज दिया है। 

इस तरह शुरु होगी सुविधा

एनपीसीआई का कहना है कि उसके नेशनल फाइनेंशियल स्विच के जरिए ऐसा किया जा सकता है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को भी ऐसे ही लागू किया गया था। इस नई तकनीक को बैंकिंग टेक्नोलॉजी विकास व शोध संस्थान (आईडीबीआरटी) ने तैयार किया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कैश परिचालन की लागत में बहुत कमी आ जाएगी, जिसका फायदा पूरे बैंकिंग सिस्टम को मिलेगा। 

बैंक ग्राहकों को होगा फायदा

एटीएम में कैश डिपॉजिट होने से बैंक के साथ ही ग्राहकों को फायदा होगा। जो पैसा एटीएम मशीन में जमा होगा, उसका इस्तेमाल निकासी के लिए भी किया जा सकेगा। ऐसे में बैंकों को बार-बार मशीन में कैश डालना नहीं पड़ेगा। एनपीसीआई ने सभी प्रमुख निजी और सरकारी बैंकों से ऐसा करने के लिए कहा है। हालांकि बैंकों को इस सुविधा से जुड़ने से कई बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, जैसे कि नकली नोट की पहचान करना और उनको मशीन से बाहर करने की प्रक्रिया। 

14 बैंकों के 30000 एटीएम हो सकते हैं अपग्रेड

14 प्रमुख बैंकों के तीस हजार से अधिक एटीएम को पहले चरण में अपग्रेड किया जा सकता है। इसके लिए एटीएम के हार्डवेयर को भी बदलना नहीं पड़ेगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद एसबीआई का कोई ग्राहक एचडीएफसी बैंक की शाखा या फिर एटीएम में जाकर के पैसा जमा कर सकेगा। 

फिलहाल इन बैंकों में मिल रही है यह सुविधा

हालांकि अभी यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक और साउथ इंडियन बैंक में इस तरह की सुविधा पहले से चल रही है। इसके अलावा घोटाले के कारण सुर्खियों में आया पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक भी अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे रहा था। हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को शुल्क भी देना होगा। दस हजार रुपये तक के जमा पर 25 रुपये और दस हजार से अधिक के जमा पर 50 रुपये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें